News UpdateUttarakhandआध्यात्मिकनीति-सन्देश

बालाजी मंदिर में बड़ी धूम धाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्महोत्सव

 

देहरादून। आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर झाजरा स्थित बालाजी मंदिर में भजन कीर्तन के साथ साथ विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने बालाजी मंदिर पहुंचकर प्रसाद/भण्डारा खाकर अपना व्रत बढ़ाया। हर बार की तरह इस बार भी हमारे संवाद दाता बालाजी मंदिर पहुंचे और वहां के महंत श्री बालहठयोजी से आयोजन के विषय में जानकारी ली, बालाजी धाम के मंहत जी ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हर साल श्रद्वालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है तथा मंदिर समिति श्रद्वालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इस बात का पूरा ख्याल रख रही है। एक सवाल का जवाब देते हुए महाराज जी ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्वालुओं के साथ अभद्रता की खबरें आयदिन मिल रही है जो कि गलत है, चाहे कोई भी मंदिर हो वहां के आयोजनकर्ता/मंदिर समिति वालों की यह जिम्मेदारी बनती है कि श्रद्वालुओं के साथ विनम्रता से पेश आयें और धैर्य से काम लें।श्रद्वालुओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता किसी भी मंदिर की छवि के लिये सही नहीं है। वहीं दूसरी ओर मंदिर समिति के सचिव अजय गोयल जी ने बताया कि श्रद्वालुओं के खाने के साथ साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं किसी भी प्रकार की भगदड़ ना मचेइसलिये निकासी के 6 से 7 गेट बनाये गये हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि आने वाले सभी श्रद्वालुओं के साथ विनम्रता से पेश आयें और सभी की सुविधा का ख्याल रखा जाये। आगे की अधिक जानकारी के लिये नीचे वीडियो पर क्लिक करेंः-

Related Articles

Back to top button