crimeNews UpdateUttarakhand

फरार चल रहा हुक्का गैंग का बदमाश गिरफ्तार

हरिद्वार। हत्या के प्रयास में फरार चल रहे हुक्का गैंग के एक और बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के अनुसार बीती 10 मार्च को गौरव कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी नगला खिताब द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देते हुए बताया गया था कि विपक्षी विशाल उर्फ बिशु, कार्तिक, गुरमीत, अक्षय निवासी ग्राम मुंडाखेड़ा खुर्द तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि के समय उनके घर के मुख्य दरवाजे पर आकर घर के आंगन में जबरन घुसकर फायरिंग की गई तथा गालीकृगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसी क्रम में लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता व सटीक रणनीति के साथ संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। जिसके परिणामस्वरूप लक्सर पुलिस ने आरोपी गुरमीत पुत्र स्व. प्रीतम निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button