News UpdatePoliticsUttarakhand

पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता और कीमत पर भ्रम फैला रहा है विपक्षः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की कमी लेकर कांग्रेस पर झूठ एवं भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।
प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि वैश्विक संकट के मुद्दे पर विपक्ष विशुद्ध राजनीति कर रहा है। जबकि केंद्र और प्रदेश सरकार पहले ही भरोसा दिलाया है कि स्टॉक पर्याप्त है, युद्ध का असर का असर आम लोगों पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्होंने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में बयान जारी कर कहा कि खाड़ी युद्ध के चलते समूचा विश्व बहुत बड़े संकट से गुजर रहा है। वहां हो रही घटनाक्रम को लेकर केंद्र सरकार ने पहले ही सावधानी में आवश्यक कदम उठाए हैं। यही वजह है कि भारत के पड़ोसी देशों से लेकर यूरोप, अमेरिका समेत अधिकांश देश में संकट का असर पेट्रोल, डीजल एवं गैस की आपूर्ति में कमी और उनकी कीमतों में उछाल के रूप में स्पष्ट देखा जा सकता है। वहीं इससे अलग, मोदी सरकार की रणनीतिक तैयारी का ही नतीजा है कि देश में कहीं भी पेट्रोलियम पदार्थों की इस तरह दिक्कत नहीं है। केंद्र सरकार ने पहले ही स्पष्ट किया है कि देश के पास 2 से 3 महीने का रिजर्व स्टॉक, पेट्रोलियम पदार्थों का है। इसे अतिरिक्त हम पहले के 20 माध्यमों के मुकाबले आज 40 से अधिक माध्यमों से तेल की खरीदारी कर रहे हैं। इसी तरह गैस, विशेषकर रसोई गैस को लेकर भी कोई कमी नहीं है। इस संबंध में गैस बुकिंग की न्यूनतम अवधि को 15 से 25 दिन करने के पीछे मकसद सिर्फ और सिर्फ जमाखोरी और अनावश्यक होल्डिंग को रोकना है। अभी भी पूर्व की भांति गैस वितरण का औसत समय 2.5 दिन ही है। लिहाजा किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी के स्पष्ट निर्देश हैं कि संकट का असर आम लोगों में किसी भी कीमत पर नहीं पड़ना चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस एवं विपक्ष के नेताओं पर आरोप लगाया कि वह सभी वे सभी इस वैश्विक संकट का भी राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। यही वजह है कि उनके द्वारा सोशल मीडिया एवं तमाम माध्यमों से गैस की कमी और महंगाई की आशंका को लेकर तरह-तरह के झूठ एवं भ्रम फैलाया जा रहा है। ऐसी लड़ाई जिसमें भारत की कोई सीधी सीधी भूमिका नहीं है और विपक्ष उसके नुकसान में देश की जनता को घसीटना चाहता है। उनका एकमात्र मकसद किसी भी तरह देश प्रदेश में अफवाह और घबराहट फैले ताकि लोग अनावश्यक चिंता में सड़कों पर लाइन लगाएं और कष्ट झेले।
इस वैश्विक संकट में भी देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के पूरी तरह साथ है लेकिन विपक्ष को यह सब रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि संकट की घड़ी मे सकारात्मक सहयोग से आम जनता को राहत पहुंचाने के बजाय विपक्ष राजनैतिक आंदोलन की धमकी दे रहा है। जो बताता है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के लिए राजनीति से बढ़कर कुछ नहीं है। उनका मकसद है कि भारत लड़ाई में हिस्सा बने और जनता की तकलीफें बढ़ें। लेकिन प्रदेश की जनता भी कांग्रेस की मंशा को अच्छे से देख समझ रही है और किसी कीमत पर उनके बहकावे में नहीं आने वाली है।

Related Articles

Back to top button