News UpdateUttarakhand

प्रदेश में 80 नए कोरोना संक्रमित मिले

देहरादून। रविवार को प्रदेश में आठ जिलों में 80 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 41 मरीज ठीक हुए हैं। रविवार को एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, फिलहाल प्रदेश में 880 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.23 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.91 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 1078 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 80 मामलों में सर्वाधिक 52 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में चार, अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में एक, चंपावत और नैनीताल में दो, पिथौरागढ़ में चार और ऊधमसिंह नगर में 10 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 95.23 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.91 प्रतिशत दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button