News UpdateUttarakhand

प्रदेश में 748 नए कोरोना संक्रमित मिले, पांच की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर 748 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 5384 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 31421 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 106246 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 97327 मरीज ठीक हो चुके हैं।
वहीं, प्रदेश में अब तक 1749 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा मामले मिल रहे हैं। वहीं, आज रुद्रप्रयाग जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। देहरादून में 335, हरिद्वार में 229, नैनीताल में 22, अल्मोड़ा 13, बागेश्वर 9, चमोली में 3
चंपावत में 6, पौड़ी में 30, पिथौरागढ़ में 8, टिहरी में 18, ऊधमसिंहनगर में 73 और उत्तरकाशी में 2 कोरोना संक्रमित मिले।

Related Articles

Back to top button