News UpdateUttarakhand

राज्य में 704 नये कोरोना पाॅजीटिव मामले सामने आए, 14 मरीजों की मौत

देहरादून। राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 704 नये मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 54063 पहुंच गई है। 14 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। कुल मौत का आंकड़ा 716 पहुंच गया है। 1239 मरीज ठीक होकर घर भी गए।
शुक्रवार को जारी हुए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 17 केस अल्मोड़ा, 20 बागेश्वर, 19 चमोली, 12 चंपावत, 242 देहरादून, 50 हरिद्वार, 73 नैनीताल, 66 पौड़ी, 20 पिथौरागढ़, 70 रुद्रप्रयाग, 18 टिहरी, 66 यूएसनगर, 31 उत्तरकाशी में मरीज पॉजिटिव पाए गए। शुक्रवार को 13677 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। 10595 सैंपल टेस्ट को भेजे गए। 12677 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है। राज्य में मरीजों का डबलिंग रेट 54.09 पहुंच गया है। रिकवरी रेट 84.67 प्रतिशत और संक्रमण दर अब 6.99 प्रतिशत है। शुक्रवार को हुई 14 मौत में दो एम्स, छह हिमालयन अस्पताल, चार महंत इंद्रेश, एक सिनर्जी, एक मरीज की मौत श्रीनगर बेस अस्पताल में हुई। मुख्य सचिव ओम प्रकाश के दफ्तर में दो अन्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक हफ्ते के दौरान अब तक छह कर्मचारी पॉजिटिव मिलने से इस बिल्डिंग की तरफ कोई भी जाने से कतरा रहा है। एहतियात के तौर पर सोमवार तक के लिए मुख्य सचिव कार्यालय बंद है। आज एक कंप्यूटर ऑपरेटर व टाइपिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को भी मुख्य सचिव व स्टॉफ कार्यालय को सेनेटाइज किया गया।

Related Articles

Back to top button