Uncategorized

शंकराचार्य आश्रम के वेद के विद्यार्थी का जन्मदिन मनाया गया

सुदिप्तो चटर्जी : रायपुर के बोरिकला में स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम व भगवती राजराजेश्वरी मंदिर में वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने मिलकर अपने सहपाठी रुद्राभिषेक तिवारी का जन्मदिन बड़े हर्ष और उल्लास से आश्रम परिसर में मनाए। इस शुभ अवसर पर आश्रम प्रमुख ब्रह्मचारी डॉ इंदुभवानंद ने रुद्राभिषेक तिवारी को भगवती की चुनरी और रुद्राक्ष की माला पहनाकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया तथा उपस्थित भक्तगणों को जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर प्रसादी के रूप में मिष्ठान्न दिए। उपस्थित भक्तों ने विद्यार्थी रुद्राभिषेक तिवारी को बधाई के साथ साथ शुभकामनाएं दिए। आज के इस विशेष अवसर पर आचार्य धर्मेंद्र महाराज, आचार्य महेंद्र तिवारी, रत्नेश शुक्ला, भूपेंद्र पांडेय, सोनू व आदि विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button