News UpdateUttarakhand

प्रदेश में 60 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में एक कोरोना मरीज की मौत हुई और 60 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 97866 हो गई है। अब तक राज्य में 1704 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 86 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 94168 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 581 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button