News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

देहरादून। राजधानी देहरादून में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। भाई ने भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन दिया। साथ ही सामथ्र्य के अनुसार उपहार भी दिया। यह सिलसिला सुबह शुरू हुआ और देर शाम तक जारी रहा। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में रौनक नजर आई। राखियों की दुकान में बहनें भाइयों के लिए राखी लेती रही। मिठाई की दुकानों पर भी खासी भीड़ रही। महिलाओं ने तरह-तरह की मिठाई भी खरीदी।

Related Articles

Back to top button