News UpdateUttarakhand

प्रदेश में 388 नए कोरोना संक्रमित मिले, 15 मरीजों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 388 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 15 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 3242 मरीजों को आज ठीक होने के बाद घर भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 17872 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वही, अल्मोड़ा में 24, बागेश्वर में 15, चमोली में 28, चंपावत में 14, देहरादून में 94, हरिद्वार में 56, नैनीताल में 60, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ में 14, रुद्रप्रयाग में 22, टिहरी में 07, ऊधमसिंह नगर में 30 और उत्तरकाशी में 10 मामले सामने आए हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या तीन लाख 35 हजार 866 हो गई है। इनमें से तीन लाख 16 हजार 621 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6641 पहुच गई है। राज्य में कोरोना के चलते अब तक चुल 6878 लोगों की जान जा चुकी है। उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर नियंत्रण में आ गई है। बीते एक सप्ताह में 12 जिलों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम हो गई है। जबकि अल्मोड़ा जिले में अभी भी संक्रमण दर आठ प्रतिशत से अधिक है। संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीजों के स्वस्थ होने से प्रदेश की रिकवरी दर 93.41 प्रतिशत पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले लगातार घट रहे हैं। सैंपल जांच के आधार पर जिलों की संक्रमण दर कम हो रही है। बीते सप्ताह में 12 जिलों की संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे आ गई है। अल्मोड़ा जिले में सैंपल जांच कम होने से संक्रमण दर आठ प्रतिशत से अधिक है। जबकि बागेश्वर जिले की संक्रमण दर सबसे कम 1.16 प्रतिशत दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button