News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने पर 320 लोगों के चालान काटे

-डेंगू उन्मूलन अभियान चलाकार लोगों को जागरूक किया

देहरादून। जनपद में द्वारा प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को जनपद में डेंगू उन्मूलन अभियान चलाकार स्वच्छता एवं डेंगू उन्मूलन के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित जनपद की समस्त नगर पालिका परिषदों में साफ-सफाई, फाॅगिंग, के साथ ही जिला प्रशासन की टीम द्वारा घर-घर जाकर लार्वा की जांच करते हुए जिन क्षेत्रों एवं घरों में लार्वा पाया गया को भी नष्ट किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 320 व्यक्तियों के चालान किये गये। जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 14 मोबाईल वैन के माध्यम से 123 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेनमेंट जोन क्षेत्र में 60 ली0 दूध विक्रय किया गया।

Related Articles

Back to top button