News UpdateUttarakhand

युवक के कब्जे से 32 नशीले इंजेक्शन बरामद

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़े एक युवक के कब्जे से 32 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सुहैल पुत्र आसिफ निवासली नगर लिल होटल के पास रोशनाबाद सिडकुल को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 32 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपी युवा वर्ग को यह इंजेक्शन बेचता था। आरोपी ने इंजेक्शन की सप्लाई के संबंध में अहम जानकारी दी है, जिस पर भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ने अपने कई साथियों के नाम भी बताए हैं, उनकी भी तलाश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button