News UpdateUttarakhand

प्रदेश में 294 नए कोरोना मरीज मिले

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 294 नए मरीज मिले और 212 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए। इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1905 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार शनिवार को देहरादून में 144, अल्मोड़ा में 15, बागेश्वर में एक, चमोली में दो, चम्पावत में दो, हरिद्वार में 16, नैनीताल में 56, पौड़ी में 19, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग में 19, टिहरी में छह, यूएस नगर में 11 नए मरीज मिले हैं।
शनिवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 2708 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि 2078 सैंपल की रिपोर्ट आई। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 12.39 प्रतिशत और मरीजों के ठीक होने की दर 94 प्रतिशत के करीब चल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील है कि वे कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क का जरूर इस्तेमाल करें।

Related Articles

Back to top button