News UpdateUttarakhand

प्रदेश में कोविड के 255 नए मामले सामने आए, एक की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को प्रदेश में कोविड के 255 पॉजिटिव मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1227 हो गई है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती हरिद्वार के रहने वाले एक मरीज की भी शनिवार को मौत हुई है। चिंता की बात है कि अब तक इस साल कोविड के कारण कुल मृतकों का आंकड़ा 308 हो गया है।
स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को सर्वाधिक 107 मामले देहरादून जिले में आए हैं, यहां कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 579 हो गया है। विभाग की ओर से सभी से अपील की है कि वे कोविड गाइड लाइन्स का सख्ती से पालन करें।

Related Articles

Back to top button