News UpdateUttarakhand

प्रदेश में 249 नए कोरोना संक्रमित मिले, 6 मरीजों की मौत

देहरादून। प्रदेेश में पिछले 24 घंटे के भीतर छह कोरोना मरीजों की मौत हुई और 249 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 92842 हो गई है। एक दिन में संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को 10549 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए। 249 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं, 439 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक प्रदेश में 86737 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
वर्तमान में 3309 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। देहरादून जिले में 90 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 53, हरिद्वार में 28, ऊधमसिंहनगर में 19, पौड़ी में 15, पिथौरागढ़ में 13, अल्मोड़ा में 13, चमोली में सात, उत्तरकाशी में पांच, बागेश्वर, चंपावत व रुद्रप्रयाग जिले में दो-दो संक्रमित मामले मिले हैं। पिछले 24 घंटे में छह कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में दो, हिमालयन हास्पिटल में एक, श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल में एक, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में 1555 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button