News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

एनएसयूआई ने निकाली एचआरडी मिनिस्टर की शव यात्रा

देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा आज बड़ी संख्या में एचआरडी मिनिस्टर की शव यात्रा निकाली गई जिसमें उनके द्वारा लिए गए अंतिम सेमस्टर की परीक्षा करवाने एवं नई शिक्षा नीति के विरोध में किया गया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के मार्गदर्शन के बाद कांग्रेस भवन से घंटाघर होते ऐस्लेहाल पर एच.आर.डी. मिनिस्टर का शव दहन किया गया।
इस अवसर विकास नेगी एवं अजय रावत द्वारा कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा जो अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा एवं नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है वह इस कोविड-19 महामारी में करवा पाना संभव नहीं है, जब देश में 1500000 से ज्यादा की केस हो चुके है। ऐसे में 1 सितंबर के अंतिम वर्ष की परीक्षण करवाना विश्वविघालय एवं छात्र छात्राओं के जीवन के साथ खिलवाड़ है। अतः भारतीय राष्ट्र संगठन मांग करता है की जल्द से जल्द एमएचआरडी एवं केंद्र सरकार अपने अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा करवाने के फैसले को वापस ले। इस अवसर पर विकास नेगी, अजय रावत, प्रकाश नेगी, उज्जवल स्मॉल, कपिल, आशीष सक्सेना आदि छात्र मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button