Uttarakhand

घर छोड़कर जा रहे 19 वर्षीय लड़के को पुलिस ने सकुशल उसके परिजनों के किया हवाले

देहरादून। दिनांक 23.2. 2020 की रात्रि मैं पुलिस चौकी आशा रोड़ी पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान  एक लड़का पैदल पैदल आशा रोड़ी से डाट काली मंदिर की तरफ जाता दिखाई दिया जिसे पुलिस द्वारा रोक कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम आर्यन पुत्र धर्मेंद्र निवासी कृष्णा विहार ,जाखंन ,थाना राजपुर देहरादून उम्र 19 वर्ष है तथा वह कक्षा 12वीं में पाइन हॉल स्कूल ,राजपुर रोड में पढ़ता है उसकी माताजी ने उसको डांट दिया था इस वजह से वह घर छोड़कर जा रहा था आर्यन द्वारा की गई सूचना के आधार पर इसके परिजनों को सूचित किया गया जो कि चौकी आशा रोड़ी पर पहुंचे तथा इनकी माताजी ने बताया कि यह कक्षा 12वीं का छात्र है तथा मोबाइल लेने की जिद कर रहा था जिस पर हमने उसको समझाया कि अभी 12वीं के पेपर देने के पश्चात मोबाइल दिलवा देंगे इसी बात से नाराज होकर यह घर छोड़ कर जा रहा था आर्यन को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया आर्यन की पिता धर्मेंद्र मुंबई में बिल्डर का कार्य करते हैं

Related Articles

Back to top button