News UpdateUttarakhand

पीसीसी अध्यक्ष ने ’राजभवन घेराव’ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 15 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ंिसह के नेतृत्व में आयोजित किये जाने वाले ’राजभवन घेराव’ कार्यक्रम की तैयारी हेतु आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के विधायकगणों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों से दूरभाष पर वार्ता कर उनके क्षेत्र से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कांग्रेसजनों की जानकारी भी ली। कांग्रेसजनों की बैठक में प्रदेशभर से आने वाले कांग्रेसजनों की व्यवस्था एवं कार्यक्रम की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि केन्द्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का राजभवन घेराव कार्यक्रम अभूतपूर्व होगा। उन्होंने कहा कि कल 15 जनवरी, 2021 को प्रातः 11ः00 बजे से प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में कार्यकर्ताओं का आना होगा जहां से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश के नेतृत्व मंें कांग्रेसजन राजभवन को कूच कर अपना विरोध दर्ज करेंगे।
बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन बिष्ट, महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, याकूब सिद्धिकी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्यामहानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रवक्ता लखपत बुटोला, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, भरत शर्मा, कुलदीप चाौधरी, नजमा खान, राजेश चमोली, कमरखान ताबी, संदीप चमोली, सुनित सिंह राठौर आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button