Uttarakhand

उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसियेशन में पूर्व से ही कई अनियमिततायें सामने आने लगी थी:-राजेन्द्र शाह

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र शाह ने उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसियेशन में चल रही उठापटक एवं प्रबन्धन समिति पर सदस्यों द्वारा लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसियेशन में पूर्व से ही कई अनियमिततायें सामने आने लगी थी। उन्हांेंने कहा कि खिलाडियों के चयन में भी बाहरी लोग यहां के निवासी खिलाडियों से पैसा लेकर चयन कर रहे थे।
राजेन्द्र शाह ने कहा कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण विषय है कि राज्य निर्माण के 20 साल बाद उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसियेशन को मान्यता मिल पाई परन्तु उसकी बागडोर कुछ भ्रष्ट लोगों के हाथ में थमा दी गई जिन्होंने बीज को अंकुरित होते ही नोचना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए तथा इसमें जो भी लोग दोषी पाये जाते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिला स्तर हुए चयन में भी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है है इसलिए जिला स्तर से चयन होने वाले खिलाडियों के प्रदर्शन को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button