Politics

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद मौसम नूर तृणमूल कांग्रेस में शामिल

कोलकाता। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की लोकसभा सांसद मौसम नूर सोमवार को आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद रहीं। वह माल्‍दा उत्‍तर से दो बार से लोकसभा सांसद हैं। वह नौ बार के सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री स्‍व.अब्‍दुल गनी खां चौधरी की भतीजी हैं।  माल्‍दा सीट कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां लेफ्ट से लेकर तृणमूल कांग्रेस तक का जादू नहीं चल पाया है। साल 1980 से 2005 तक कांग्रेस नेता गनी खान चौधरी मालदा इलाके से चुनकर लोकसभा पहुंचते रहे हैं। 2005 में चौधरी के निधन के बाद से उनका परिवार यहां की राजनीति में उतरा। मालदा जिले में दो लोकसभा सीट है। इनमें एक उत्तर मालदा सीट, जहां से गनी खान चौधरी की भतीजी मौसम नूर कांग्रेस से सांसद हैं और दूसरी, दक्षिण मालदा सीट से उनके भाई अबु हासेमखान चौधरी कांग्रेस से सांसद हैं। ऐसे में मौसम नूर को ममता बनर्जी अपने पाले में लाकर बड़ी कामयाबी हासिल की हैं, वहीं, कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा सकता है।

Related Articles

Back to top button