News UpdateUttarakhand

डेंगू उन्मूलन अभियान चलाया गया

देहरादून। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को जनपद में डेंगू उन्मूलन अभियान चलाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित जनपद की समस्त नगर पालिका परिषदों में साफ-सफाई, फाॅगिंग, के साथ ही जिला प्रशासन की टीम द्वारा घर-घर जाकर लार्वा की जांच करते हुए जिन क्षेत्रों एवं घरों में लार्वा पाया गया को भी नष्ट किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 496 चालान किये गये जिनमें मसूरी क्षेत्र में 33, चकराता में 40 एवं  पुलिस 423 व्यक्तियों के चालान किये गये। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 307 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 307 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 327 व्यक्ति पंहुचे, इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 259 एवं काठगोदाम हेतु 202 व्यक्ति गये। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोलरूम में 36 काल प्राप्त हुई, जिनमें सभी काल पास हेतु प्राप्त हुई। जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 10 मोबाईल वैन के माध्यम से 97 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत 47 ली दुध विक्रय किया गया। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्यों के अन्तर्गत आतिथि तक 1935 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 26395 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

Related Articles

Back to top button