Uttarakhand

2019-2020 की छात्रवृत्ति धनराशि का भुगतान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय देहरादून से चैक के माध्यम से किया गया

देहरादून।  जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून ने अवगत कराया है कि जनपद के पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के आश्रित छात्र/छात्राओं को सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा देय वर्ष 2019-2020 की छात्रवृत्ति धनराशि का भुगतान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय देहरादून से चैक के माध्यम से किया जा रहा है, जिसकी सूची जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा की गयी है।
      जिन पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के आश्रितों द्वारा अपनी छात्रवृत्ति धनराशि का चैक प्राप्त नही किया वे समयावधि पूर्ण होने से पहले जिला सैनिक कल्याण कार्यालय देहरादून से प्राप्त कर लें। अन्यता अवशेष धनराशि उत्तराखण्ड पुनर्वास संस्था को वापस प्रेषित कर दी जायेगी और किसी भी प्रकार के अनुरोध/अपील पर कोई सुनवाई नही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button