News UpdateUttarakhand

राज्य में 20 कोरोना संक्रमितों की मौत, 294 नए संक्रमित पाए गए

देहरादून। कोरोना संक्रमित मामले कम हुए हैं, लेकिन संक्रमण के कारण हो रही मौतें लगातार बढ़ रही हैं। प्रदेश में कोरोना काल में दूसरी बार एक दिन में सर्वाधिक 20 मरीजों की मौत हुई हैं, जबकि 294 और लोग संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 55641 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 782 पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 10747 सैंपलों की जांच गई है। जिसमें 10453 सैंपल निगेटिव मिले हैं। जबकि कोरोना काल के 213 दिनों में दूसरी बार एक दिन में सबसे अधिक कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 30 सितंबर को प्रदेश में 20 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, मंगलवार को देहरादून जिले में 72, ऊधमसिंह नगर में 38, उत्तरकाशी में 35, पौड़ी में 26, हरिद्वार में 22, टिहरी व चमोली में 21-21, नैनीताल में 17, पिथौरागढ़ में 14, अल्मोड़ा में 12, बागेश्वर में 9, चंपावत में 4, रुद्रप्रयाग जिले में तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। उधर, एम्स ऋषिकेश में चार, दून मेडिकल कॉलेज में दो, मैक्स हॉस्पिटल में एक, सिनर्जी हॉस्पिटल में एक, कनिष्क सर्जिकल हॉस्पिटल में एक, श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में चार, हिमालयन हॉस्पिटल में पांच और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में दो मरीजों ने दम तोड़ा है।

Related Articles

Back to top button