News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

वैन से सस्ते दरों पर 123.64 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया

देहरादून। जनपद के देहरादून क्षेत्र में 08 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू0 43 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 22 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 123.64 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित बीस बीघा, शिवा एन्कलेव ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिला पूर्ति विभाग द्वारा आजाद कालोनी में 40 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आजाद कालोनी में 969, तथा बीस बीघा ऋषिकेश में 473 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा आजाद कालोनी में 160 ली0, चमन विहार में 45, आवास विकास में 65, शिवा एन्कलेव में 45, बीस बीघा ऋषिकेश में 60 ली0,  कुल 375 ली0 दूध विक्रय किया गया। आजाद कालोनी में 3 मोबाईल वैन के माध्यम से फल एवं सब्जियां उपलब्ध करवाई गयी। आज मोबाईल एटीएम आजाद कालोनी एवं चमन विहार क्षेत्र में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही।कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 90 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 79, राशन हेतु 6,  कृषि से सम्बन्धित 5 काॅल प्राप्त हुई। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ ए.के डिमरी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा स्पोर्टस कालेज रायपुर में अन्य जनपदों को जाने वाले 225 व्यक्तियों सहित गोयल स्वीट शाॅप के 56, गुप्ता स्वीट्स नमकीन के 61 कार्मिकों कुल 342 व्यक्तियों को  प्रशिक्षण दिया गया तथा मास्क भी वितरित किये गये। जनपद में मनरेगा कार्यों के अन्तर्गत आतिथि तक 748 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 7872 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

Related Articles

Back to top button