News UpdateUttarakhand

प्रदेश में 122 नए कोरोना संक्रमित मिले

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर दस जिलों में 122 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। चमोली, बागेश्वर व उत्तरकाशी जिले में नए संक्रमित नहीं मिले हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा होने से पहली बार रिकवरी दर 95 प्रतिशत पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 13867 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 122 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। देहरादून जिले में 66 कोरोना संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 21, हरिद्वार में 10, ऊधमसिंह नगर में नौ, टिहरी में चार, पौड़ी में चार, अल्मोड़ा में तीन, चंपावत में दो, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग जिले में एक संक्रमित मिला है। जबकि 180 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 95586 हो गई है। इसमें 90910 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 1733 सक्रिय मरीजों को उपचार चल रहा है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 4.65 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button