News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

नैनीताल हाईकोर्ट से पूर्व प्रमुख वन संरक्षक जयराज को बड़ा झटका, अवमानना नोटिस जारी

नैनीताल। हाईकोर्ट से उत्तराखंड के पूर्व प्रमुख वन संरक्षक जयराज को बड़ा झटका लगा है। नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायाधीश शरद कुमार शर्मा की एकल पीठ ने हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करने के मामले में पूर्व प्रमुख वन संरक्षक के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया है। अल्मोड़ा निवासी हीरा बल्लभ पांडे ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर कहा था कि वह वन विभाग से वर्ष 2012 में सेवानिवृत्त हुए थे। लेकिन कई साल बीत जाने के बावजूद भी विभाग द्वारा उन्हें पेंशन नहीं दी जा रही है। जिसपर सुनवाई करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट की एकल पीठ ने वन विभाग को आदेश दिए थे कि याचिकाकर्ता को पेंशन और अन्य भत्तों का लाभ दिया जाए। लेकिन उन्हें आज तक पेंशन की सुविधा नहीं दी गई।
जिसके बाद 2019 में याचिकाकर्ता हीरा बल्लभ के द्वारा हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई थी। जिस पर सुनवाई के दौरान प्रमुख वन संरक्षक जयराज के द्वारा शपथ पत्र पेश कर याचिकाकर्ता को पेंशन देने की बात कही, लेकिन शपथ पत्र के बावजूद भी याचिकाकर्ता को लाभ नहीं दिया गया। मामले में याचिकाकर्ता हीरा बल्लभ पांडे के द्वारा हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की। जिस पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए उत्तराखंड वन विभाग के पूर्व प्रमुख वन संरक्षक जयराज के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के आदेश दिए हैं। प्रमुख वन संरक्षक जयराज सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में जयराज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button