Uttarakhand

1 किलो 290 ग्राम चरस की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा दिनांक 04/02/21 की शाम में मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को जल संस्थान ऑफिस जोगीवाला के गेट के पास से 01 किलो 290 ग्राम चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आज दिनांक 05/02/21 को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
जय सिंह बिष्ट पुत्र स्व0 गोविंद सिंह बिष्ट निवासी ग्राम बालन PS थराली, चमोली हाल पता सरिता विहार, स्मिथ नगर, PS प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष।
*बरामदगी*
 1-  01 किलो 290 ग्राम चरस
 2-  01 मोटरसाइकिल रॉयल इनफील्ड

Related Articles

Back to top button