News UpdateUttarakhand

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ मुखर्जी की जयंती पर किया पौधारोपण

हल्द्वानी। महान देशभक्त प्रखर राष्ट्रवादी डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की  जयंती  के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, ग्रामीण मंडल पश्चिम हल्द्वानी के पदाधिकारियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही बड़ी मुखानी  पीलीकोठीके बूथ संख्या 100 और 101 में वृक्षारोपण किया। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव हेतु जनजागरण अभियान तहत रामपुर रोड़ ट्रासपोर्टनगर के पास आटो रिक्शा, बसों, गाड़ियों आदि में पोस्टर वह स्टिकर चिपकाकर जनजागरण किया। शक्ति केंद्र मानपुर पश्चिम, छडायल, निलियम कालोनी  तथा डहरिया में भी वृक्षारोपण किया गाया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मनोज पाठक, जिला मंत्री प्रताप बोरा, हरीश नेगी, कैलाश भट्ट, पार्षद राजेन्द्र नेगी, पार्षद चन्दप्रकाश काण्डपाल, पार्षद प्रमोद तौलिया, पार्षद अमित विष्ट, पार्षद प्रमोद पन्त व बूथ के अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडे, राजकुमार नेगी, मण्डल मंत्री देवकी नंदन जोशी एवं मंडल महामंत्री कमल पांडे एवं सुरेश गौड आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button