News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

गौ सेवा व गंगा संरक्षण को समर्पित है जयश्री गंगा मां गौशाला आश्रम ट्रस्ट

-निराश्रित गौवंश की सेवा, पर्यावरण व गंगा संरक्षण को समर्पित हैं व युवा समाजसेवी व ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित प्रसाद शर्मा
हरिद्वार। तीर्थनगरी में पर्यावरण, गंगा संरक्षण व निराश्रित गौवंश की सेवा में जय श्री गंगा मां गौशाला आश्रम ट्रस्ट निरन्तर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। निराश्रित पशुओं को चारा, पेयजल उपलब्ध कराना हो अथवा घायल पशुओं का ईलाज, मरहम-पट्टी की व्यवस्था करना हो यह संस्था सदैव अग्रणीय रहती है। यही नहीं शीतकाल में निराश्रित पशुओं को आश्रय उपलब्ध कराने में ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में समूचे टीम जुटी रहती है।
जय श्री गंगा मां गौशाला आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित प्रसाद शर्मा ने कहा कि जब भी निराश्रित गौवंश को वह सड़कों पर भटकता हुआ, घायल व भूख की अवस्था में देखते थे तो उनके दिल में बैचेनी उत्पन्न हो जाती थी। साथ ही गंगा जी में बढ़ते प्रदूषण व घटती पेड़ों की संख्या के संदर्भ में जब उन्होंने अपने साथियों के साथ चिंतन किया तो गौवंश संरक्षण, गंगा-पर्यावरण संरक्षण हेतु उन्होंने जय श्री गंगा मां गौशाला आश्रम ट्रस्ट का गठन किया। इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य जनसेवा, गौसेवा, गंगा सेवा है। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रमेशनाथ गोस्वामी, राहुल कौशिक, सचिव हरबंस लाल, कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा अध्यक्ष अमित प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में निरन्तर सेवा प्रकल्पों का संचालन कर रहे हैं। संस्था धरातल पर कार्य करते हुए गौसेवा के नये आयाम स्थापित कर रही है।

Related Articles

Back to top button