News UpdateUttarakhand

तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, दो लोगों की मौत

रुड़की। झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे से गांव में मातम छाया हुआ है। मरने वाले दोनों युवक कोटवाल आलमपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर निवासी सुभाष (23) और उसका दोस्त जॉनी (30) इकबालपुर जा रहा था। बताया गया है कि बाइक जॉनी चला रहा था। जैसे ही ये लोग झबरेड़ा थाना क्षेत्र के ही साबतवाली गांव के पास पहुंचे तो इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसा होता देख आसपास के लोग और राहगीर घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिए है। हादसे से दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button