Uttarakhand

भारतीय प्रशासनिक सेवा के उत्तराखण्ड संवर्ग के प्रशिक्षु अधिकारी आज से जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर

अल्मोड़ा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के उत्तराखण्ड संवर्ग के प्रशिक्षु अधिकारी आज से जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर आये है। वर्ष 2018 के पाॅच सदस्यीय आई0ए0एस0 अधिकारी मनीष कुमार, अंशुल सिंह, प्रतीक जैन, आकांक्षा वर्मा व अपूर्वा पाण्डे इस दल मंे सम्मिलित है। व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा आज जनपद के अनेक संस्थानों में भ्रमण किया गया तथा जानकारिया प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने मंगलदीप विद्या मन्दिर में जाकर वहा अध्ययनरत् छात्रों से मुलाकात की। अधिकारियों द्वारा मंगलदीप विद्या मन्दिर की संरक्षक सुश्री मनोरमा जोशी की प्रंशसा करते हुए कहा गया कि उनके द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान उन्होंने राजकीय किशोरी गृह बख व शिशु सदन का भी भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहा रह रहे बच्चों से वार्तालाप किया। प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा अपने भ्रमण के दौरान विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में भी भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहाॅ पर किये जा रहे प्रयोगो को देखा और उनके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा अन्य स्थानों का भ्रमण भी किया गया और जनपद में गतिमान योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उनके साथ लाईजन आफिसर दीपक पाण्डे, नोडल अधिकारीध्मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, सहायक नोडल अधिकारी संजय शाह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button