Uttarakhand

मनमोहन सिंह ने राहुल गाँधी की पीठ थपथपाई

नयी दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जबकि गुजरात में अगले महीने वोटिंग होनी है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और बीजेपी की तरफ जी-तोड़ मेहनत देखने को मिली है। गुजरात में अब भी प्रचार जोरों पर है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पूरे दम-खम के साथ मैदान में हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव की तैयारियों के लिए ‘कड़ी मेहनत’ करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी इन चुनावों में विजयी होगी।

सिंह ने कहा कि राजनीति एक ऐसा पेशा है जिसमें कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता और कोई व्यक्ति इसमें सिर्फ प्रयास ही कर सकता है।

Related Articles

Back to top button