News UpdateUttarakhand

12 से 14 मार्च तीन दिवसीय साहसिक खेलांे का आयोजन किया जायेगा

रूद्रपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद को पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ाने, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग के तत्वाधान में बौर जलाशय में प्रस्तावित 12 से 14 मार्च तीन दिवसीय साहसिक खेलो का आयोजन किया जायेगा, जिसकी तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियोंय को निर्देश दिए है कि हरिपुर बौर जलाशय में होने वाले प्रस्तावित खेल कार्यक्रमों के सफल सम्पादन हेतु जिसे जो दायित्व दिए गयें है वे उन्हे समय पर पूर्ण करें। उन्होने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी प्रकार कि कमी न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, शौचालय, सुरक्षा, विद्युत, भोजन एवं रहने की उचित व्यवस्था आदि का प्रबन्ध सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रस्तावित खेल आयोजन का प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिये। उन्होने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये है कि कार्यक्रमों के सफल सम्पादन हेतु शीघ्र समिति गठित करें। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि जलाशय में जल क्रीड़ाओं के अन्तर्गत क्यिाकिंग, केनोयिंग आदि खेलों का अयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, जिला पूर्ति अधिकारी जय किशन, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरएस आर्या, जिला क्रीड़ाधिकारी राशिका सिद्दकी, महासचिव भारतीय ओलम्पिक संघ डाॅ डीेके सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी एम एस नगन्याल उपस्थित जिला पर्यटन अधिकारी पी के गौतम उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button