उत्तरप्रदेश

कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा, जनता का विश्वास जीता : कोछड़

मेरठ। कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा है कि गुजरात में कांग्रेस ने पहले से बहुत अच्छा प्रदर्शन कर जनता का विश्वास जीता है। परिणाम से हम कतई निराश नहीं हैं। जनता के निर्णय का हम स्वागत करते हैं।
उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर जातिवाद, वैमनस्य पैदा कर जनता को जुमेलबाजी से गुमराह करने का काम किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में गुजरात के चुनाव के परिणाणों को बदलकर रख दिया। उन्होंने कहा कि देश विकास, रोजगार, व्यापार और प्यार चाहता है। जुमलेबाजी से जनता का पेट नहीं भरता। मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा कि मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी। रिपोर्ट-सलीम अहमद

Related Articles

Back to top button