News UpdateUttarakhand

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को जन्मदिवस की बधाई दी

देहरादून। अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के शीर्ष नेता मल्लिकार्जुन खडगे के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने श्री खरगे को जन्म दिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मल्लिकार्जुन खडगे को जन्म दिन की बधाई देते हुए कहा कि हम सब कांग्रेसजन श्री खडगे की दीर्घायु की कामना करते हैं तथा आशा करते हैं कि उनके कुषल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी नई ऊंचाईयों को छुएगी और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को आषातीत सफलता प्राप्त होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, नवनीत सती, गिरीश पपनै, अमरजीत सिह, जिलाध्यक्ष राकेश नेगी, प्रवक्ता राजेश चमोली, प्रभुलाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button