National

चक्रवाती तूफान ‘एम्फन’ (Cyclone Amphan) देश में दे चुका है दस्तक, यह हो सकता है काफी भयावह और विध्वंसक

नई दिल्ली। देश में चक्रवाती तूफान ‘एम्फन’ (Cyclone Amphan) दस्तक दे चुका है। चक्रवात एम्फन अब बंगाल और ओडिशा तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। चक्रवात की वर्तमान गति 160 किमी/घंटा है। वर्तमान में, यह दीघा से लगभग 1000 किलोमीटर दूर है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि इस तूफान की गति 200 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा हो सकती है। यह काफी भयावह और विध्वंसक हो सकता है। यह पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे तटीय राज्यों के अलावा कई मैदानी राज्यों में भी तबाही मचा सकती है।चक्रवाती तूफान ‘एम्फन’ सोमवार शाम को सुपर साइक्लोन में बदल गया है। बताया जा रहा है कि 20 मई की दोपहर या शाम को यह चक्रवाती तूफान दीघा (पश्चिम बंगाल)-हटिया आईलैंड (बांग्लादेश) को पार करेगा। इस दौरान हवा की गति करीब 155-165 किमी प्रति घंटा होगी। मौसम विभाग के अनुसार ‘एम्फन’ तूफान 20 मई के आसपास पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों से गुजेरगा। तूफान की तीव्रता के कारण काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी भी पूरे हालात पर खुद नजर रख रहे हैं यही कारण है कि तटीय राज्यों में समुद्री तट पर रहने वाले लोगों को हटाया जा रहा है। पिछले कई दिनों से तैयारियां जारी हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे तटीय राज्यों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूरे हालात पर खुद नजर रख रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय भी काफी सक्रिय है और राज्यों को तैयारी के लिए हर संभव मदद की जा रही है।

NDRF ने ओडिशा के तटिय इलाकों के लिए चेतावनी जारी एनडीआरएफ ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके और आसपास के क्षेत्र में तूफान की चेतावनी दी है। यह चेतावनी दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बीते छह घंटों के दौरान कम दबाव के क्षेत्र के तेजी से चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के चलते दी गई है। सरकार ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि वह 18 मई से लेकर समुद्र में या समुद्री तटों पर ना जाएं।

इन राज्यों में दिखेगा असर चक्रवाती तूफान एम्फान को देखते हुए मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर में पहले ही ऑरेंज एलर्ट जारी किया है। यहां तूफान की वजह से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान अम्फान के कारण दिल्ली-एनसीआर के इलाके में भी मौसम में बदलाव देखे जा सकते हैं। चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ इस समय बंगाल की खाड़ी पर 12.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.4 डिग्री पूर्वी देशांतर पर है। बिहार और झारखंड में भी मौसम में बदलाव हो सकता है। यहां भी चक्रवाती तूफान अम्फान के प्रभाव के कारण बारिश की संभावना बन रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button