Uttarakhand

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने विभिन्न संस्थाओं की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चेक प्रदान किया

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने विभिन्न संस्थाओं की ओर से कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख 33 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदान किया।
कोविड-19 के दृष्टिगत मंडी समिति रुड़की के खाद्यान्न मंडी थोक व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 5 लाख 25 हजार 100 रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है। यह चेक कृषि उत्पादन मंडी समिति रुड़की के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पुंडीर ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। ज़रकोंन टेक्नोलॉजी इंडिया लि. के  संजीव सोंदी ने 02 लाख रुपए, तुलसी प्रतिष्ठान मंदिर ने 51 हजार रूपए एवं श्री दिनेश आनन्द ने 11 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया।
विधायक  हरबंश कपूर ने प्रेमनगर कांवली मण्डल के  के.के थपलियाल एवं जनरल महादेव सिंह मण्डल के उपाध्यक्ष  विजय कुमार गुप्ता द्वारा दी गयी 7 लाख 16 हजार 363 रू. का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  वंशीधर भगत ने उत्तराखण्ड माइन्स एसोशिएशन द्वारा 10 लाख 25 हजार तथा विभिन्न महानुभावों द्वारा दिये गये 3 लाख 28 हजार 450 रू. का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।  संदीप खराना,  गंगा सेवा समिति ऋषिकेश द्वारा 5 लाख 11 हजार रू. का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। सचिव, जैविक उत्पाद परिषद, उत्तराखण्ड द्वारा 51 हजार रू. की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button