NationalNews UpdateUttarakhand

शराब, बीड़ी, सिगरेट की धूम्रपान व मद्यपान सामग्री पर मिला उत्तराखंड सरकार को वैैट/सैल्सटैक्स

देहरादून। धूम्रपान व मद्यपान  जैैसी बुरी आदतों से भले ही आम जनता को नुकसान हो रहा हो लेेकिन सरकार की टैक्स कमाई में इससे भारी इजाफा हो रहा हैै। उत्तराखंड सरकार को शराब, बीड़ी तथा सिगरेेट की बिक्री पर टैक्स के रूप में 2482 करोड़़ 88 लाख की कमाई हुई हैै। यह खुलासा सूूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) को राज्य कर विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्ीन एडवोकेट नेेे आयुक्त कर कार्यालय वाणिज्य कर मुख्यालय सेे प्र्रदेश भर में शराब, बीड़ी, सिगरेट पर वसूले गए टैक्स राजस्व की धनराशियोें की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में राज्य कर मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/उपायुक्त नीलम ध्यानी ने वर्ष वार राजस्व का विवरण उपलब्ध कराया है। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड गठन केे बाद वर्ष 2001-02 से 2020-21 (फरवरी 2021 तक) शराब पर विभाग नेे 1908.54 करोड़ टैक्स वसूला है। चैकानेे वाली बात यह हैै कि वर्ष 2020-21 में कारोना काल के 11 महीनों में 2019-20 के 12 महीनोें भी 16 करोड़ रूपये अधिक टैक्स वसूला गया है। इसके अतिरिक्त सिगरेट, सिगार, व तम्बाकूू उत्पादन पर वर्ष 2010-11 से जी.एस.टी. लागू होनेे (जून 2017 तक) 574.34 करोड़ टैक्स वसूला गया हैै। इसी प्रकार बीड़ी पर 2010-11 से 2017-18 (जून 2017 तक) 58.51 करोेड़  रूपयेे वैैट/सैैल्सटैक्स वसूला गया हैै।
श्री नदीम को उपलब्ध आंकड़ोें केे अनुसार शराब केे टैक्स राजस्व 2001-02 के कुल 15.9 करोड़ से 2020-21 में लगभग 15 गुणा होेकर 235.26 करोेड़ हो गया है। 2001-02 में शराब सेे टैक्स कमाई 15.9 करोड़ भी जो प्र्रति वर्ष क्रमशः 18.01, 21.08, 21.57 होते हुयेे  पांच साल में 2006-07 में दुगनी 31.79 करोड़ हो गयी।
2007-08 से प्रति वर्ष क्रमशः 37.62, 50.58, 56,82, 83.98 होते हुयेे दस साल 2011-12 मंे पांच गुनी से अधिक 92.12 करोड़ हो गयी। 2012-13 से प्र्रति वर्ष 108.09, 89.77, 100.55, 145.17 होते हुये 2016-17 में नौै गुुनी से अधिक 146.76 करोड़ होे गयी। 2017-18 से प्रतिवर्ष 185.72, 219.76, 219.5 होते हुुये 2020-21 (फरवरी तक) में लगभग 15 गुणा 235.26 करोेड़ रूपये होे गयी हैै।
श्री नदीम कोे उपलब्ध सिगरेट पर टैक्स वसूली के आंकड़ों के अनुसार सिगरेेट, सिगार से भी राज्य सरकार की कमाई में वृद्धि हुई हैै। वर्ष 2010-11 में जहां 28.75 करोड़ रूपये की कमाई हुई वह 2016-17 में लगभग सात गुणा होकर 163.27 करोड़ रूपयेे हो गयी। 2011-12 में 29.25, 2012-13 में 66.91, 2013-14 में 63.83, 2014-15 में 73.31, 2015-16 में 107,55 तथा 2016-17 में 163.27 तथा 2017-118 में जून तक 41.47 करोड़ रूपये के टैक्स/वैैट की वसूली हुई। श्री नदीम को उपलब्ध बीड़ी पर टैक्स वसूली केे आंकड़ों केे अनुसार बीड़ी पर 2010-11 में जहां केेवल 6.27 करोड़ रूपये की टैक्स वसूूली हुई वह 2016-17 मेें 170 प्रतिशत होकर 10.68 करोेड़ रूपयेे होे गयी।  2011-12 में 8 करोड़, 2012-13 में 13.45 करोेड़, 2013-14 में 2.4 करोेड़, 2014-15 में 3.56 करोेड़, 2015-16 में 11.51 करोड़ ततथा 2016-17 में 10.68 करोड़ तथा 2017-18 (जून 17 तक) में 2.64 करोेड़ टैक्स की वसूली हुुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button