EducationHealthUttarakhand

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में बांस का महत्व

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के मुताबिक  बांस के पौधों को भाग्यशाली और शुभ माना जाता है. माना जाता है कि बांस का पौधा घर या दफ्तर में रखने से भाग्य और वैभव आता है. लंबे समय से बांस के पौधों को भी मॉडिफाई किया गया है, ताकि उन्हें घर के अंदर भी रखने लायक बनाया जा सके. आज विभिन्न आकार और किस्मों में बांस के पौधे उपलब्ध है ।छोटे आकार वाले बांस के पौधों को फ्रेंडशिप प्लांट्स भी कहा जाता है, जहां बांस की डंठलों को एक साथ लाल रिबन से बांधा जाता है और उन्हें पत्थर, पेबल्स और पानी से भरे कांच के बर्तन में रखा जाता है l
*बांस का पेड़ पूर्व दिशा में लगाना बेहतर माना जाता है. इस दिशा में बांस का पेड़ लगाने से घर में शांति बनी रहती है. साथ ही धन का आगमन होता हैl*
फेंगशुई के अनुसार भाग्यशाली बांस को घर या दफ्तर में रखने से समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा आती है। *अच्छे रिश्तों, सेहत और भाग्य के लिए सात या नौ बांस डंठल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।*
वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ पौधों को घर या दफ्तर में लगाना या रखना शुभ माना जाता है। ऐसे पौधों को लगाने से घर में सुख- शांति रहती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार  इस पौधे को घर या ऑफिस में लगाने से अच्छे भाग्य की शुरूआत होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।
 *बांस के पौधे रखने के लाभ*
*1. भाग्योदय में  सहायक*– वास्तु के हिसाब से बांस का पौधा बहुत ही शुभ और भाग्य को चमकाने में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
*2.आर्थिक मजबूती प्रदान करता है–* बांस का पौधा घर में आर्थिक मजबूती लाता है साथ ही इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा की प्रभाव भी बढ़ता है।
*3.समाजिक सम्मान दिलाना*– बांस का पौधा कांच के बर्तन में लगा हुआ होता है जिसमें पानी भरा होता है और इसे घर में लगाने से सामाजिक सम्मान में वृद्धि होती है।
*4.दिमाग की एकाग्रता लायें –* जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता ऐसे घरों में बांस का पौधा लगाने से बच्चों का पढ़ाई में फोकस रहता है और दिमाग पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहता है।
*5. धन की तरलता बनाएँ रखे–* बांस का पौधा लगाने से आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है क्योंकि यह पौधा धन को अपनी तरफ खींचता है।
*6. पारिवारिक रिश्ते मजबुत होते हैं–* बांस का पौधा घर में लगाने से पारिवारिक रिश्तों में मधुरता पैदा होती है। पती-पत्नी, के बीच खुशहाली रहती है और प्यार बढ़ता है।
*7. नकारात्मकता को खत्म करें –* बांस का पौधा घर या ऑफिस में लगाने से वहां का वातावरण शुद्ध रहता है और यह नकारात्मक ऊर्जा को घर के अंदर प्रवेश नहीं करने देता।
*8.समय सूचक–* इसे घर में लगाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि यह जितना ज्यादा फलता फूलता है उतना ही आपका समय अच्छा रहता है।
*डाॅ.रवि नंदन मिश्र*
*असी.प्रोफेसर एवं कार्यक्रम अधिकारी*
*राष्ट्रीय सेवा योजना*
( *पं.रा.प्र.चौ.पी.जी.काॅलेज,वाराणसी*) *सदस्य- 1.अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद, वाराणसी,*
*2. भास्कर समिति,भोजपुर ,आरा*
*3.अखंड शाकद्वीपीय*
*4.चाणक्य राजनीति मंच ,वाराणसी*
*5.शाकद्वीपीय परिवार ,सासाराम*
*6. शाकद्वीपीय  ब्राह्मण समाज,जोधपुर*
*7.अखंड शाकद्वीपीय एवं*
*8. उत्तरप्रदेशअध्यक्ष – वीर ब्राह्मण महासंगठन,हरियाणा*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button