AdministrationNews UpdateUttarakhand

अपने वार्ड, शहर, देश और विश्व को हम सभी साफ़ एवं सुन्दर बना सकते हैं :-मेयर

देहरादून।  कचरे के सही निस्तारण हेतू जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत  नगर निगम एवं वेस्ट वारियर्स संस्था द्वारा संयुक्त रूप से रायपुर वार्ड – 66 में ग्राफ़िक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी एवं डी. आई. टी. यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर 27 – दिसंबर – 2022 को एक सफाई अभियान आयोजित किया गया। जिसमे लगभग 300 किलो प्लास्टिक कचरा अलग से एयरपोर्ट रोड से लगे जंगल की परिसीमा से निकाला गया। इस  सफाई अभियान में निकाला गया कचरा हर्रावला स्थित एवं नगर निगम देहरादून और वेस्ट वारियर्स संस्था द्वारा संचालित स्वच्छता केंद्र प्रोसेसिंग के लिए भेजा गया।
         महापौर द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि “इस सफाई अभियान का उदेश्य केवल सड़क किनारे और वार्ड से कचरे को साफ़ करना नहीं था परन्तु आस पास रहने वाले जन मानस और ख़ासकर कि बच्चों को अपने पर्यावरण के प्रति सजग करना था। अपने वार्ड, शहर, देश और विश्व को हम सभी साफ़ एवं सुन्दर बना सकते हैं जब हम एक जुट हो कर एकांगी प्रयास करेंगे। साथ ही हर शुक्रवार, शनिवार व रविवार को स्वच्छ दून सुन्दर वार्ड कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है।
      इस सफाई अभियान में 90 से अधिक लोगों ने भाग लिया जिसमें  ग्राफ़िक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी एवं डी. आई. टी. कॉलेज के छात्र छात्राएं के साथ नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर भी शामिल थे जिन्होंने बिना किसी हिचक के सफाई को प्राथमिकता दी और अपने आस पास गंदी ना करने की भी प्रतिज्ञा ली।
      जल, जंगल और ज़मीन कुदरत कि वो अनमोल देन हैं जिनसे धरती पर जीवन मुमकिन हैं। पर यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं आज ये सभी मुनष्य द्वारा उत्पादित कूड़े और कचरे के बोझ तले दबे हैं। हमारी कूड़े – कचरे के प्रति अवयवस्तता और नदी, जंगल या सड़क के किनारे इसे कहीं भी फैंक देना इस बात का प्रमाण हैं कि हमें यह लगता है कि इस प्रकार कचरे को कहीं भी फैक देना हमारे जीवन पर कोई असर नहीं डालेगा।
      आज के सफाई अभियान की शुरुवात माननीय मेयर सुनील उनियाल गामा जी,  नगर आयुक्त  मनुज गोयल , सहायक नगर आयुक्त  एस पी जोशी जी द्वारा की गई. संस्था से नवीन कुमार सडाना, ओशनिका, युवराज शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button