News UpdatePoliticsUttarakhand

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप से मिले

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष टिहरी से भाजपा विधायक और उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के शीर्ष नेता रहे किशोर उपाध्याय आज उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राज्य आंदोलन के निकटतम साथी धीरेंद्र प्रताप से मिले और उनका हाल-चाल जाना ।
     इस मौके पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालिया भी मौजूद थे ।
      धीरेंद्र प्रताप ने इस भेट को सामान्य भेट बताते हुए कहा कि किशोर उपाध्याय और रामकुमार वालिया उनके वर्षों पुराने मित्र हैं और इस भेठ को किसी भी दृष्टि से राजनीतिक आईने से नहीं देखा जाना चाहिए।
      उन्होंने कहा कि उनके आवास पर किशोर उपाध्याय और रामकुमार करीब 2 घंटे तक रहे और राज्य आंदोलन की घटनाएं और उसके बाद पिछले 22 23 वर्षों में बने नए राजनीतिक, सामाजिक ताने बाने    पर विस्तृत चर्चा की और दोपहर के भोजन पर लबी बातचीत के बाद दोनों नेता वापस लौट गए।
      उल्लेखनीय है किशोर उपाध्याय टिहरी  गढ़वाल से भाजपा के टिकट के लिए मजबूत दावेदार माने जाते हैं जबकि धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस यदि उन्हें पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा का टिकट देगी तो वह पूरी ताकत लगाकर इस सीट को जीतने का काम करेंगे। यधपि   उन्होंने कहा यह पार्टी आलआकमान का फैसला होगा जिसे वे निष्ठा पूर्वक शिरोधार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button