Uttarakhand

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव पंचूर,मंगलवार को फूलचट्टी घाट पर होगी अंत्येष्टि

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का लंबी बीमारी के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स) दिल्ली में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर कोटद्वार के रास्ते सोमवार शाम करीब सात बजे उनके पैतृक गांव पंचूर (ठागर) पहुंचा। मंगलवार को लक्ष्‍मणझूला मार्ग पर फूलचट्टी घाट पर किया जाएगा। यह घाट गंगा के किनारे है। पहले स्‍वजनों ने हरिद्वार में अंत्‍येष्टि की बात कही थी, लेकिन रात उन्‍होंने निर्णय बदल दिया। वहीं, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्व बिष्ट की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति सम्वेदना व्यक्त की है। बता दें कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्‍ली के डॉक्टरों के अनुसार,  साेेेेेेमवार सुबह  10.44 पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने अंतिम सांस ली है। 15 मार्च को यहां भर्ती किए आनंद सिंह बिष्ट को लिवर से संबंधित परेशानी थी। कई दिनों से हालत गंभीर होने के कारण उनको आइसीयू में रखा गया था। उनकी डायलिसिस भी चल रही थी।

योगी के पिता के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रेमचंद्र अग्रवाल ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्‍होंने ने शोक संदेश में कहा है कि दुखी परिवार एवं क्षेत्रवासियों को ईश्वर इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

एक परिचय

  • नाम आनंद सिंह बिष्ट
  • ग्राम-पंचुर, पौड़ी (उत्‍तराखंड)
  • उम्र लगभग 89
  • परिवार में पत्नी- श्रीमती सावत्री देवी
  • पुत्र – बड़ा मानेंद्र, योगी आदित्य नाथ (अजय सिंह बिष्ट), शैलेन्द्र मोहन, महेंद्र
  • एवम 3 पुत्रियां- पुष्पा देवी,कौशल्या देवी, शशि देवी।
  • आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में रेंजर के पद पर रहे। सेवा से रिटायर होने के बाद उन्‍होंने ट्रांसपोर्ट का संचालन भी किया। आनंद बिष्ट गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय विठ्यनी यमकेश्वर के संस्थापक अध्यक्ष 1997 से वर्तमान तक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button