Uttarakhand

प. दीन्दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर भाजपा मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई

देहरादून।  प. दीन्दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर भाजपा मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में उनका भावपुर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा उन्हें  पंडित दीनदयाल उपाध्याय को देखने का सौभाग्य तो नहीं मिला मगर जितना उनके बारे में पढ़ा और सुना उससे स्पष्ट हो जाता है कि भारतीय जनता पार्टी उसी का प्रतिफल है। बंशीधर भगत ने कहा आज आत्मनिर्भर भारत की कल्पना भी उन्हीं के विचारों की पौध है। बंशीधर भगत ने कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि दीनदयाल  जैसे 2 लोग मेरे पास हो जाए तो वह देश की तस्वीर बदल सकते हैं। बंशीधर भगत ने कहा जिस तरह मनुष्य के विकास के लिए उसके मानसिक स्तर का विकास आवश्यक है उसी तरह दीनदयाल के विचार भी मनुष्य शरीर के लिए आवश्यक है। बंशीधर भगत ने दीनदयाल को भाजपा के आज के स्वरूप का आधार स्तंभ बताते हुए कहा कि आज  उनके आदर्शों पर चलकर ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा में राजनीतिक दल बना है । उन्होंने  कहा कि  एकात्म मानववाद का स्वरूप भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए चिंतन और मनन का विषय है ।
          इस अवसर पर राजपुर विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा खजान दास ने कहा पंडित जी भाजपा के पित्र देवता है।  उनके विचारों के तहत ही भारतीय जनता पार्टी फल-फूल रही है।
             इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन मानवता के विकास और राष्ट्र के उत्थान के लिए ही समर्पित रहा।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया।
           इस अवसर पर  उपाध्यक्ष अनिल गोयल, दर्जा मंन्त्री  विश्वास डाबर,  शोभाराम प्रजापति,  सादाब शम्स,  अजीत चौधरी, विनय ग़ोयल प्रदेश कार्यालय सचिव  कौस्तुभा नंद जोशी आदित्य चौहान, श्रीमती मधु भट्ट प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, नवीन ठाकुर  अजेंद्र अजय  सुनील सैनी , संजीव वर्मा प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा  रवींद्र सिंह, बलजीत सोनी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा  पारितोष बंगवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button