News UpdateUttarakhand

नैनीताल में लगा पर्यटकों का जमावड़ा

नैनीताल। सरोवर नगरी के पर्यटन स्थलों में भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से नगर में दिनभर कई बार यातायात प्रभावित रहा। शहर में लगातार वाहनों के प्रवेश से तल्लीताल, मल्लीताल व मालरोड पर वाहनों की लंबी कतार नजर आई और वाहन रेंगरेंग कर चले। इसके चलते पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे से बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों को अस्थाई पार्किंग स्थलों में रोका जा रहा है।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि क्रिसमस और थर्टीफस्ट में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि शनिवार को भारी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button