News UpdateUttarakhand

सेवा ही संकल्प को मूर्त रूप देने से हारेगा कोरोनाः दुष्यंत

देहरादून। उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि  सेवा ही संकल्प को मूर्त रूप देने से हम निश्चित रूप से कोरोना को हराने में सफल होंगे। भाजपा मुख्यालय से सभी विधायकों, सांसदों, प्रदेश पदाधिकारियों व जिलों के जिलाध्यक्षों के  साथ 30 मई को आयोजित होने वाले सेवा कार्यों को लेकर तैयारी बैठक ली गई।  वर्चुअल माध्यम से उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि राजनीति के अवसर आते रहेंगे, लेकिन जो हमारी पहचान है उस के माध्यम से सेवा ही संकल्प के रूप में कार्य को मूर्त रूप देकर कोरोना महामारी से भारत जीतेगा। उसी के तहत 30 मई को प्रत्येक गांव में जाकर विधायक, सांसद जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता गांव जाकर सेवा कार्य करेंगे। लोगो की समस्याओं के निवारण के लिए उच्च स्तर पर भी वार्ता करेंगे।
श्री दुष्यंत ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने जिस प्रकार कोरोना के पहले फेज में कुशल प्रबंधन किया था उसी के  प्रेरणा से आज कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। जिस प्रकार महिलाओं ने जब देश में मास्क की चुनौतियां खड़ी हुई तो घर में ही मास्क बनाकर उस चुनौती को पार पाया। श्री दुष्यंत ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा आज कोरोना के दौर में विपक्षी  निचले स्तर की राजनीति कर रहे हैं। विरोधी दलों ने स्वस्थ व्यक्तियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जिससे देश को अफरातफरी का माहौल दिखाने की कोशिश की गई और  शमशान घरों में भय का माहौल विपक्षियों द्वारा तैयार किया गया। प्रधानमंत्री ने जैसे ही ऑक्सीजन को ऑडिट करने को कहा तो सभी गैर बीजेपी शासित राज्यों ने कहा ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है जिसकी वास्तविकता आज देश के सामने है। उन्होनें बताया की मोदी जी हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और कुशलता से निपटा रहे हैं। दुष्यंत ने कहा सेवा के लिए एक मजबूत संगठन होना चाहिए वह आज मात्र भारतीय जनता पार्टी के पास है जो हर परिस्थिति में देश के लिए सेवा भाव का कार्य करता है।
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से मंत्रियों, विधायकों, संगठन के पदाधिकारियों को सेवा ही संकल्प की रूप रेखा बताते हुए कहा कि मंत्री किसी भी गांव में नहीं जाएंगे यह कार्य जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों के माध्यम से गांव में जाकर किया जाएगा। उन्होने कार्यकर्ताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा कोरोना से निपटने के लिए बनाई गई योजनाओं की भी जानकारी जानकारी देने के लिए कहा। गावों में  राशन की जानकारी, कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए उत्तराखंड सरकार की 3000 रुपये पेंशन ,उनकी पढ़ाई का संपूर्ण खर्चा  वहन करने की योजनाओं  के बारे में भी लोगों को बताने को कहा है। इसके अलावा गावं में सेनिटाइजर, मास्क,राशन किट,या अन्य जरूरतों की सामग्री भी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। श्री कौशिक ने बताया कि ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार से किया जा रहा है और वह संतोषजनक रूप से चल रहा है। श्री कौशिक ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा जब पूरे विश्व में करोना जैसी महामारी फैली हुई है उस समय भी कांग्रेस और अन्य हमारे विरोधी दल आश्चर्यचकित है कि राष्ट्रीय स्तर पर ब्लड डोनेशन का कार्य भारतीय जनता पार्टी बहुत ही सफल तरीके से कर रही है। वह महज आलोचना और नकारात्मक राजनीति कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय ने कहा कि उत्तराखंड में 16674 गांव है हमारा कार्यकर्ता इन सभी गांव में पहुंचना चाहिए और वहां की मूल समस्या को अवगत कराते हुए उसका निवारण करना हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री सुरेश भट जी द्वारा किया गया। इस वर्चुअल बैठक में कैबिनेट मंत्री विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button