News UpdateUttarakhand

जल भरने आई महिला भागीरथी नदी के तेज बहाव में बही

उत्तरकाशी। जोशियाड़ा में गंगा घाट पर जल भरने गई एक महिला भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई। महिला करीब किमी बह कर जोशियाड़ा बैराज की झील तक गई। जहां पर बोटिंग अभ्यास कर रहे एनडीआरएफ के जवानों ने महिला को नदी में बहता देखा। जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला को झील से बाहर बाहर निकाला। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर स्वजन के सुपुर्द कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बसंती देवी पत्नी जीत सिंह गुसाईं उम्र 45 वर्ष शुक्रवार सुबह जोशियाड़ा स्तिथ गंगा घाट पर जल भरने गई थी। तभी अचानक बसंती देवी का पैर फिसलने के कारण वह भागीरथी के तेज बहाव में बह गई। महिला एनडीआरएफ के जवानों को जोशियाड़ा बैराज में बहती हुई दिखी। जवानों ने महिला को झील से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button