News UpdatePoliticsUttarakhandसिटी अपडेट

कांग्रेस के रोज-रोज वही आरोप दोहराने से जनता भी बोर हो गईः भाजपा 

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा सरकार पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों को घिसा-पीटा आरोप बताया और तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा रोज-रोज वही आरोप दोहराने से जनता भी बोर हो गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रवासियों की वापसी के लिए हरी झंडी देने के बाद प्रदेश सरकार ने इस दिशा में तेजी से कार्य शुरू कर दिया था। प्रवासियों की वापसी के लिए एसओपी तैयार की गई। राज्य से बाहर और राज्य के भीतर फंसे लोगों को लगातार उनके घरों तक वापस भेजा जा रहा है। सोमवार को ही सूरत (गुजरात) और पुणे (महाराष्ट्र) से 2 ट्रेनों के जरिए लोगों को वापस लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कई बार दोहरा चुके हैं कि सभी प्रवासियों की घर वापसी की जाएगी। सरकार अपने खर्चे पर प्रवासियों की वापसी कर रही है।
अजेंद्र ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री सिंह के उस आरोप को भी हास्यास्पद बताया जिसमें उन्होंने ग्राम प्रधानों को क्वारंटाईन करने के संबंध में कोई संसाधन नहीं दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जानकारी जुटा लेनी चाहिए। कोविड – 19 के परिप्रेक्ष्य  में समस्त ग्राम प्रधानों को शक्तियों का प्रतिनिधायन किया गया है। विद्यालय, पंचायत घर, व अन्य सामुदायिक स्थानों में क्वारंटीन किए जाने पर व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए ग्राम प्रधान राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से मानकानुसार सुसंगत अभिलेखों के साथ जिलाधिकारी को आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत निर्माण व सेवा क्षेत्र में कार्य करने वालों को 25 लाख तक का ऋण अनुदान के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों के हितों के लिए के मद्देनजर कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन आदि क्षेत्रों में सुधार के लिए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जो शीघ्र ही अपने सुझाव सरकार को देगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ ना कुछ योजनाएं संचालित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button