National

स्वामी विवेकानंद जयंती: आज देश स्वामी विवेकानंद जी का 157 वां जन्म जयंती मना रहा है

नई दिल्लीl देश स्वामी विवेकानंद जी का 157 वां जन्म जयंती मना रहा हैl इस मौके पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी को न सिर्फ वंदन किया, बल्कि उन्होंने उनकी सिखाई बात कका आजन्म पालन करने की भी बात कहीl

      फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए लिखा, ‘भारत के आध्यात्मिक गुरु को वंदन करती हूंl मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूं, जो आज भी करोड़ों लोगों के प्रेरणा स्रोत हैl वह एक महान संत थे, उन्होंने ज्ञान का प्रकाश सभी दिशाओं में फैलायाl अपने शिकागो के 1893 के ऐतिहासिक भाषण से उन्होंने विश्व को भारत को देखने का एक नया नजरिया दियाl’

      वहीं भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया पर स्वामी विवेकानंद को वंदन करते हुए लिखा,‘नमस्कारl आज मेरे गुरू समान, श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी की जयंती हैl मैं उनको कोटि-कोटि प्रणाम करती हूँl’ इसके अलावा फिल्म केजीएफ से सुपरस्टार बने सुपर स्टार यश ने भी राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर स्वामी विवेकानंद को याद कर उन्हें वंदन कियाl

      वहीं फिल्म एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी स्वामी विवेकानंद को वंदन करते हुए लिखा, ‘मजबूत बनिए और जीवन की कठिनाइयों का सामना करिएl यह सभी के लिए संदेश हैl आप अपने लिए खुद प्रेरणा स्रोत बनिएl राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंदl’

      गौरतलब है कि आज पूरा राष्ट्र भारत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद को याद कर उन्हें वंदन कर रहा हैl स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों से कोलकाता है और उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित किये हैl

      इसके अलावा उन्होंने वहां से देश के युवाओं को संबोधित कर देश के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की भी बात कही हैंl प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद स्वामी विवेकानंद के बहुत बड़े भक्त है और उनकी बातों को अपने जीवन में भी उतारने का प्रयत्न करते हैंl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button