News UpdateUttarakhand

स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ, स्वच्छता की शपथ दिलायी

देहरादून। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में देश के सभी 744 जनपदों के ढाई लाख गांव में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत देश भर से 75 लाख अवशिष्ट मुख्यतः प्लास्टिक अवशिष्ट/कचरा संग्रह एवं निपटान किया जाएगा।
इसी क्रम मे युवा कल्याण केन्द्र देहरादून के समन्वय से आज स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ आईटीआई देहरादून में परियोजना निदेशक विक्रम सिंह के द्वारा किया गया। परियोजना निदेशक द्वारा सभी प्रतिभागियों से स्वच्छता शपथ दिलायी गई। तथा आईटीआई परिसर से कूड़े को बैग में भरकर स्टीकर और टैग लगाकर नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थान पर रखे गए है। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र श्रीमती एम0 टोलिया, द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बताया गया कि सभी विभागों के सहयोग से देहरादून जनपद में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक स्वच्छ भारत अभियान में 11000 किलोग्राम अवशिष्ट/कचरा गांव, विकासखंड और जनपद के विभिन्न स्थानों से संग्रहण एवं निपटान का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में परियोजना द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को अभियान में अपेक्षित सहयोग करने हेतु सन्दर्भित किया गया। अभियान के तहत अवशिष्ट हेतु कुछ हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए गए हैं जिनसे पर्यटन स्थल, शैक्षिणिक संस्थान, बस स्टैण्ड/रेलवे स्टेशन राष्ट्रीय मार्ग के आस-पास, ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक स्थल, अस्पताल एवं जलस्त्रोत स्थल आदि प्रमुख स्थानों पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सुसंगत तरीके से संचालित करने तथा सफल बनाने हेतु सभी विभागों एवं संस्थानों जैसे कार्पाेरेट सैक्टर शैक्षणिक संस्थान धार्मिक संस्थाएं रेलवे पुलिस एवं मीडिया को पंचायतीराज, वन विभाग को भारत स्काउट एंड गाइड जिला प्रशासन प्रतिनिधियों गैर सरकारी संगठनों सिविल सोसाइटी, रेडक्रास, व्यापार मंडल, पर्यटन, एवं खेल सभी लोगों का सहयोग लिया जाएगा। कार्यक्रम में रविंद्र सिंह सहायक निदेशक राज्य कार्यालय द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया गया तथा कार्यक्रम में हर्षमणि पंत जल जीवन मिशन, राजेश ममगाई जिला क्रीड़ा अधिकारी, शिक्षा विभाग, नेहरू युवा केंद्र, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सहित संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button