AdministrationNews UpdateUttarakhand

स्वच्छ अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 17 सितंबर 2022 को नगर निगम देहरादून द्वारा भी एक रैली का आयोजन किया जायेगाः-एस0पी0 जोशी

देहरादून। आवास और शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार तथा शहरी विकास उत्तराखंड द्वारा स्वच्छ अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 17 सितंबर 2022 को स्वच्छता के मद्देनजर एक  रैली निकालने के निर्देशों के क्रम में नगर निगम देहरादून द्वारा भी 17 सितंबर 2022 को प्रातः 9:00 बजे एक रैली का आयोजन नगर निगम परिसर से किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने वाले सभी युवा युवतियों को अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन पोर्टल पर कराना होगा।
बताते चलें कि इस बार नगर निगम भी इस अमृत महोत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। 17 सितम्बर 2022 को कचरा मुक्त पहाड़/ नगर एवं पर्यटक स्थलों स्वच्छ अमृत महोत्सब रैली/युवा जागरूकता रैली में रजिस्ट्रेशन कर कोई भी युवा शामिल हो सकता है इसके लिये एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया है जिसको स्कैन करके प्रतिभाग किया जा सकता है।
  सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी ने हमारे संवाददाता को बताया कि निगम स्तर से इसके लिए व्यापक तैयारियां कर ली गई है और लगभग 1000 युवाओं द्वारा इसमें प्रतिभाग किए जाने की संभावना है।
     17 सितंबर को शहर देहरादून अपने नगर की स्वच्छता के लिए सड़कों पर उतरकर रैली के रूप में जागरूकता का कार्यक्रम करेंगे।
रैली को माननीय मेयर एवं नगर आयुक्त द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button